मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

अम्मा रसोई की तरह दिल्ली में खुलेगी गंभीर रसोई, 24 दिसंबर से मिलेगा एक रुपये में भर पेट खाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

दक्षिण भारत की अम्मा रसोई की तर्ज पर अब दिल्ली में भी इस तरह की रसोई में खाना मिलेगा। महज एक रुपया में इस रसोई में लजीज व्यंजन के साथ भूख मिटाई जा सकेगी। पूर्वी दिल्ली में इस तरह की रसोई खोलने की पूरी तैयारी कर ली गई है। गुरुवार यानी 24 दिसंबर से ही भूखे लोगों का पेट इस कैंटीन से भरेगा। आगे पढ़ें इस रसोई के बारे में सबकुछ पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक रुपया में खाना मिलेगा। अम्मा रसोई की तरह खुलने वाली यह रसोई जल्द ही कोंडली विधानसभा क्षेत्र में भी खुलेगी। दोपहर का खाना महज एक रुपये में लोग खा सकेंगे। पूर्वी दिल्ली के सांसद व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली के गरीबों को खाना खिलाने का बीड़ा उठाया है। यह गंभीर का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है।

योजना के अनुसार दिल्ली के सभी विधानसभा में इस तरह की गंभीर रसोई खोलने की योजना है। इस रसोई में ही खाना बनेगा। एक प्लेट में चावल, दाल और दो सब्जियां मिलेंगी। इसमें टोकन सिस्टम होगा। टोकन लेने के बाद लोग इस कैंटीन में बैठ कर खाना खा सकेंगे। न तो बाहर खाना खा सकेंगे और न ही लोग खाना घर लेकर जा सकेंगे।

सबसे बड़ी बात भूख मिटाने के लिए दोबारा मांगने पर भी चावल-दाल व सब्जिया मिलेंगी। यह रसोई चार-पांच घंटे खुलेगी। गुरुवार को इस रसोई का उद्घाटन पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर करेंगे। रसोई में गंभीर के किक्रेट का सफर भी देखने को मिलेगा। फोटोग्राफ के माध्यम से पूरी रसोई को सजाया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस तरह की योजना पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी शुरू की थी। हालांकि एक रुपये की जगह 10 रुपये में पूड़ी-सब्जी खाने को दी जाती है। लेकिन गंभीर की रसोई में एक रुपये में भरपेट खाना बैठा कर खिलाया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें