मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

अब हैंडओवर के चक्रव्यूह में फंसा लाइट हाउस प्रोजेक्ट, लाभुकों को नहीं मिल पा रहा आशियाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,। ड्रीम प्रोजेक्ट लाइट हाउस में कभी जमीन को लेकर तो कभी

निर्माण को लेकर अनियमितता की बात सामने आई। अब लाइट हाउस पूरी तरह से बनकर

तैयार है। लाभुकों से एग्रीमेंट भी हो चुका है लेकिन हैंडओवर की प्रक्रिया

शुरू ही नहीं हो पा रही है। इसका खामियाजा लाइट हाउस में घर लेने वाले लोग

भुगत रहे हैं। इतना ही नहीं पैसे चुकाने के बावजूद लाभुक किराए के घरों

में रहने को मजबूर हैं। ढाई महीने बीतने के बाद भी इसे लेकर कोई पहल नहीं

हुई है।

इस मामले में लाइट हाउस प्रोजेक्ट सोसायटी के अध्यक्ष सुधीर

तिवारी ने कहा कि आजतक लाभुकों को बिल्डिंग हैंडओवर ही नहीं हुआ है लेकिन

पूरी बिल्डिंग की हालत ही खराब है। दीवारों में शिपेज हो रही है। कहीं पर

बाथरूम किचन की फिटिंग नहीं है। काम में भी गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया

है। पहले भी इसकी शिकायत हमलोगों ने की है। कुल मिलाकर इसमें लाभुक फंस गए

हैं। पैसे देने के बाद भी उनको घर नहीं मिल पा रहा है।

रांची के

धुर्वा इलाके में लाइट हाउस प्रोजेक्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र

मोदी ने एक जनवरी, 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया था।

इसके बाद नगर प्रशासन निदेशालय के डायरेक्टर आदित्य कुमार आनंद ने 10

लाभार्थियों को टोकन वितरण के रूप में घरों की चाबियां सौंपी। साथ ही कहा

था कि आवास इकाइयों के सभी लाभुकों को चरणबद्ध तरीके से अप्रैल तक आवास

उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

लाइट हाउस प्रोजेक्ट (एलएचपी) के तहत

गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए किफायती दरों पर 1,008 घर बनाए गए

हैं, जिसमें प्रति फ्लैट कार्पेट एरिया लगभग 315 वर्ग फुट है। यह परियोजना

134 करोड़ रुपये की लागत से 7.5 एकड़ भूमि पर तैयार की गई है। धुर्वा में

नवनिर्मित लाइट हाउस की क्वालिटी जांच करने का आदेश नगर विकास विभाग ने नगर

निगम को दिया है, जिसके लिए पत्र लिख कर जरूरी कार्रवाई करने को कहा है।

नगर विकास विभाग को शिकायत मिली थी। इसके बाद निर्माण में गड़बड़ी के जांच

करने का निर्णय लिया गया है। यह फ्लैट लाभुकों को 6.79 लाख रुपये में फ्लैट

आवंटित किये गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें