लिफ्ट मैकेनिक को गोली मारी, रिम्स में गंभीर
रांची। रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के इस्लामी मरकज स्थित काेहिनूर गली में बाइक पर आये दो युवकों ने लिफ्ट मैकेनिक सर्फे जावेद(19) को गोली मार दी। घटना बुधवार देर रात की है। गोली उसके कनपट्टी के ऊपर लगी है। उसे परिजनों ने रिम्स के सर्जरी विभाग में डॉ विनोद कुमार की देखरेख में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल व हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी ज्ञान रंजन पहले घटनास्थल पहुंचे और जांच की। इसके बाद रिम्स पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि हिंदपीढ़ी के मक्का मस्जिद के समीप का निवासी मो साबिर का पुत्र सर्फे जावेद कोहिनूर गली निवासी अपने नानी के घर गया था। वहीं से लौट रहा था। उसी समय उसे गोली मारी गयी, उसे गोली क्याें मारी गयी और किसने मारी इस संंबंध में वह पुलिस काे कुछ भी नहीं बता पा रहा है। उसके कनपट्टी में गोली फंसी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर है।





