मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

हल्द्वानी के जीवन, महिलाओं को बना रहे स्वाबलंबी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हल्द्वानी के जीवन, महिलाओं को बना रहे स्वाबलंबी

हल्द्वानी : बगेट कला के महारथी जीवन जोशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के 122वें एपिसोड में उनके कार्यों का उल्लेख किया था। इन दिनों वे क्षेत्र की 11 महिलाओं को मुफ्त प्रशिक्षण देकर बगेट कला की बारीकियां सिखा रहे हैं। रोज़ाना करीब तीन घंटे की ट्रेनिंग के साथ वे महिलाओं के आने-जाने का खर्च भी उठाते हैं।नंदपुर कटघरिया, हिम्मतपुर मल्ला, उंचापुल, हैडाखान मंदिर, फतेहपुर और रोहिणी से आने वाली महिलाएं बताती हैं कि गिरी हुई लकड़ी से कलाकृतियां बनाकर वे स्वरोजगार की दिशा में बढ़ रही हैं और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रही हैं। वर्तमान में वे फिनिशिंग सीख रही हैं।जीवन जोशी का कहना है कि उनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और बगेट कला का विस्तार करना है। हालांकि किसी जनप्रतिनिधि से सहयोग न मिलने के कारण वे गर्मी में भी अधूरे निर्माण स्थल पर प्रशिक्षण देने को मजबूर हैं।वहीं कालाढूंगी क्षेत्र के चुनावों पर जोशी का कहना है कि वे किसी नेता के विरोधी नहीं हैं, लेकिन यदि गुंजन तिवारी जैसे युवा जनप्रतिनिधि चुनकर आते हैं तो यह क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। महिलाओं ने ट्रेनिंग सेंटर की आवश्यकता जताई है, क्योंकि टीन की छत के नीचे गर्मी और बारिश से तैयार सामग्री खराब होने का खतरा रहता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें