लगातार बारिश होने के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया, मिट्टी के मकान अपने आप गिर रहे हैं
धनबाद । पूर्वी टुंडी व टुंडी प्रखंड में लगातार सप्ताह भर से जबरदस्त बारिश होने से लोग परेशान हो चुके हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों का काम बंद होकर ठप पड़ गया है।वहीं लगातार बारिश होने के कारण मिट्टी के मकान अपने आप गिर रहे हैं। जिससे घरवाले रात रात भर जगने को मजबूर हैं। प्रखंड के पालोबेडा गांव निवासी दिव्यांग राम किशुन महतो का मिट्टी का मकान, कुरकुटांड के सपन मंडल, तथा दक्षिणी टुंडी स्थित ओझाडीह निवासी महेंद्र रजक के खपरैल का मकान बारिश में ध्वस्त हो गया। हालांकि इन घटना से कोई जान माल की क्षति नहीं पहुंची। लेकिन विभिन्न घरों के खपरें इन घटना से नष्ट हो गये । वहीं पालोबेडा में घर गिरने की जानकारी पाकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुकलाल हेंमब्रम, और वार्ड सदस्य सह भाजपा कार्यकर्ता भीम लाल भंडारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। भुक्तभोगी ने प्रशासन से पीएम आवास की मांग की है।





