पलामू में पांच पूर्व विधायकों सहित 41 के हथियार का लाइसेंस रद्द
मेदिनीनगर : निर्धारित समय सीमा के भीतर एक-एक हथियार और लाइसेंस जमा नहीं करने वाले पांच पूर्व विधायकों सहित 41 लोगों के हथियार के लाइसेंस को रद्द कर दिया गया है। सभी के पास से दो अधिक हथियार थे। ऐसे में सरकार के निर्देश के आलोक में पलामू जिला प्रशासन ने दिसम्बर 2020 तक सभी को एक-एक हथियार और उसके लाइसेंस को संबंधित थाना या मालखाना में जमा करने का नोटिस जारी कर निर्देश दिया था। बावजूद समय सीमा के भीतर हथियार और लाइसेंस जमा नहीं किए गए थे। इसके बाद भी प्रशासन ने लाइसेंसधारियों को अतिरिक्त समय दिया। इसके बाद भी आदेश का अनुपालन नहीं किया गया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पलामू जिला प्रशासन ने 41 लोगों के हथियार और लाइसेंस को कैंसिल कर दिया गया है। जिन पांच पूर्व विधायकों के एक-एक हथियार का लाइंसेंस कैंसिल हुआ है, उनमें देवेंद्र कुमार सिंह, राधा कृष्ण किशोर, संजय कुमार सिंह यादव, कुशवाहा शिवपूजन मेहता, कमलेश सिंह शामिल हैं। इसके अलावा अजय कुमार, अखिलेश पांडेय, आलोक कुमार पाठक, अमित कुमार सिंह, भोला नाथ सिंह, बिपिन बिहारी सिंह, बृज बिहारी सिंह, दीपक सिंघानिया, दुर्गा प्रसाद आदि के नाम भी शामिल हैं। फिलहाल 1,400 से अधिक हथियारों के लाइसेंस हैं, जबकि पांच से अधिक लोगों का विभिन्न स्तर पर आवेदन लंबित हैं।
ReplyForward





