मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

गुलदार के हमले में चार साल का मासूम घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुलदार के हमले में चार साल का मासूम घायल

पौड़ी गढ़वाल। गढ़वाल वन प्रभाग की विभिन्न रेंजों मे गुलदार के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे है। मंगलवार को दिनदहाड़े गुलदार ने कोट ब्लाक के देवार गांव में आंगनबाड़ी से घर जा रहे 4 साल के मासूम पर हमला कर दिया। जिससे बच्चे के सिर पर घाव बने है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।ग्रामीणों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है। देवार के ग्राम प्रधान गौरव कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को करीब साढ़े 12 बजे 4 साल का अनमोल आंगनबाड़ी से छुटटी के बाद अपनी मां व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ घर जा रहा था। इसी दौरान छुंयाधार के पास घात लगाए गुलदार ने अनमोल पर हमला कर कर दिया। बताया कि अनमोल की मां, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य ग्रामीणों के हो हल्ला करने पर गुलदार भाग खड़ा हुआ। घायल अनमोल को जिला अस्पताल लाया गया।अनमोल के सिर पर हल्के घाव आए है। अस्पताल में उपचार के बाद अनमोल को छुटटी दे दी गई है। वहीं, क्षेत्र में दिनदहाड़े गुलदार के हमले से दहशत का माहौल बना हुआ है। नादलसयूं निवासी विनोद दनोशी, भाष्कर बहुगुणा आदि ने कहा कि आए दिन गुलदार के हमलों से पहाड़ में रहना जोखिम भरा हो गया है। सरकार को वन्यजीवों के निपटने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। इधर, गढ़वाल वन प्रभाग की एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में टीम भेजकर गश्त बढाई जाएगी। साथ ही ग्रामीणों को भी जागरूक किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें