मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

लेनदेन के विवाद में हुई थी इमामुद्दीन हत्या, तीन घंटे में उदभेदन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लेनदेन के विवाद में  हुई थी इमामुद्दीन  हत्या, तीन घंटे में उदभेदन

पलामू।पलामू जिले के हैदरनगर बाजार में शुक्रवार दिनदहाड़े हुई मो. ईमामुद्दीन की हत्या लेेन देन के विवाद में हुई थी। पुलिस ने इस घटना का तीन घंटे में खुलासा करते हुए आरोपित मुमताज अहमद उर्फ लड्डू को गिरफ्तार किया है। इसके पास से घटना में इस्तेमाल 7.65 एमएम की एक देशी पिस्टल, दो मैग्जिन और आठ जिंदा गोली बरामद की गयी है। साथ ही घटना के वक्त पहने हुए कपड़े, दस्तावेज, मोबाइल भी बरामद हुआ है।जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने शनिवार अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि हैदरनगर बाजार में प्रमोद मेडिकल के समीप बरेवा टोला बहेरवाखाड़ के मो. इमामुद्दीन की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। कांड के त्वरित उदभेदन एवं घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हुसैनाबाद के एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।अनुसंधान के दौरान पता चला कि मृतक और आरोपित एक दूसरे से परिचित हैं और अगल बगल के गांव में रहते हैं। कार्रवाई के क्रम में जपला रेलवे स्टेशन से आरोपित मुमताज को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि मो. इमामुद्दीन उसके साथ उटपटांग बातें करता था एवं धमकी देता था। दोनों के बीच लेनदेन का विवाद था। मृतक लेबर सप्लाई का काम करता था। आरोपित मुमताज को क्रेन ऑपरेटर की नौकरी सूरत में दिलवाई थी।एसपी ने बताया कि हत्या से एक घंटा पहले पुराने मामले को लेकर बाजार में मो. इमामुद्दीन और मुमताज अहमद के बीच विवाद हुआ था। विवाद के तुरंत बाद मुमताज घर जाकर पिस्टल लेकर आया और फिर आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर इमामुद्दीन की हत्या कर दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें