मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री की पहल से चंपावत में साफ़ होंगे कचरे के पहाड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री की पहल से चंपावत में साफ़ होंगे कचरे के पहाड़

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति के बाद चम्पावत जनपद के शहरी क्षेत्रों में वर्षों से जमा लीगेसी वेस्ट (पुराने कचरे) के निस्तारण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तीन नगरपालिका परिषदों के लिए ₹268.85 लाख की परियोजना को मंजूरी दी गई है।यह परियोजना राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के अनुपालन में शहरी विकास विभाग द्वारा स्वीकृत की गई है। इसके तहत पुराने कचरे का वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल तरीके से निस्तारण किया जाएगा। प्रथम चरण में लोहाघाट, चम्पावत और टनकपुर नगरपालिकाओं को वित्तीय सहायता जारी की गई है।लोहाघाट नगरपालिका को 70.20 लाख, चम्पावत नगरपालिका को 45.30 लाख व टनकपुर नगरपालिका को प्रथम किश्त के रूप में 45.80 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस योजना से शहरी क्षेत्रों की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही, प्रदूषण नियंत्रण, सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार और नागरिक सुविधाओं में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। योजना के पूर्ण क्रियान्वयन से नगर निकायों की कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें