मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

वैवाहिक संबंधों में तलाक के बढ़ते मामलों पर व्याख्यान माला 15 नवंबर को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वैवाहिक संबंधों में तलाक के बढ़ते मामलों पर व्याख्यान माला 15 नवंबर को

देहरादून। देश में विवाह संबंधों में अलगाव और तलाक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए देवभूमि विकास संस्थान और सह सहयोगी दून विश्वविद्यालय इस विषय पर 15 नवंबर को व्याख्यान माला गंगधारा 2.0 का आयोजन करने जा रहा है। व्याख्यान माला का उद्देश्य वैवाहिक संबंधों को बेहतर बनाने के साथ ही प्री-वेडिंग काउंसलिंग समझ और संवाद पर चर्चा करना है।हरिद्वार सांसद व देवभूमि विकास संस्थान के संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 15 नवंबर को संस्कृति भवन के प्रेक्षागृह में यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने मीडिया से बात की और कहा कि यह एक गंभीर विषय है और इस विषय पर चर्चा और मंथन के बाद समाधान भी निकलेगा। व्याख्यान माला में यह सामने आएगा कि तलाक के मामलों में क्यों तेजी आ रही है और इसका मूल कारण क्या हैं।त्रिवेंद्र ने यह भी कहा कि परिवार व्यवस्था भी वैवाहिक संबंधों के खराब से प्रभावित हो रही है और यह पूरे देश के लिए चिंता का विषय है। देवभूमि विकास संस्थान इस विषय पर गंभीरता से कार्य कर रही है और इसका उचित समाधान की तलाश में है। व्याख्यान मामला में पांच आदर्श युगल और परिवारों को खुशहाल परिवार समृद्धि परिवार सम्मान भी प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा विषय विशेषज्ञों, मनोवैज्ञानिकों से प्रतिभागियों का सीधा संवाद भी होगा। विधि वह अन्य क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी इस कार्यक्रम में खास तौर पर आमंत्रित किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें