मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क छोड़ बिजली के खंभे पर चढ़ी दूल्हे की गाड़ी,आधा दर्जन जख्मी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सड़क छोड़ बिजली के खंभे पर चढ़ी दूल्हे की गाड़ी,आधा दर्जन जख्मी

मोतिहारी,23 फरवरी ।जिले में सड़क हादसे की ऐसी तस्वीर सामने आई है। जिसे देख लोग हैरान है।घटना बीते गुरूवार देर रात कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र की है,जहां शादी करने जा रहे दूल्हे की गाड़ी सड़क किनारे बिजली की पोल से न केवल टकरा गई,बल्कि गाड़ी का आधा हिस्सा पोल के सहारे उपर तक पहुंच गया।बताया जा रहा हैकि इस घटना में एक बच्ची की भी मौत हुई है, लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नही हो पाई है।वही हादसे में दूल्हा समेत आधा दर्जन सवार बच्चे घायल हुए है,जिसमे दो की स्थिति गंभीर है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी में फंसे सभी बाराती को निकाल कर चिकित्सा के लिए भेज दिया गया है।जबकि घायल अवस्था में ही दूल्हे को शादी के मंडप में पहुंचाकर शादी संपन्न कराया गया। लोगो ने बताया कि कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के जगीरहा चौक के पास दुल्हे की गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल में टकरा गई। पोल में ठोकर मारते हुए पोल के उपर पलट गयी। लेकिन अजीबोगरीब तरीके से कार का पिछला भाग पोल के सहारे उपर की ओर चढ़ गया। घटना गुरुवार रात्रि दस बजे के करीब की है।

प्रत्यक्षदर्शी रूपलाल ने बताया कि घटना के समय हमलोग कुछ दूरी पर खड़े थे। जोरदार आवाज सुन हमलोग दौड़े तो देखा कि शादी के लिए संजी दूल्हे की गाड़ी जिसमे कुछ बच्चे समेत आधा दर्जन बाराती सवार थे वे गाड़ी में फंसे हुए है। तुरंत घटना की सूचना कुण्डवा चैनपुर पुलिस को देते हुए बचाव कार्य शुरू किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से सभी को गाड़ी से निकालकर घोड़ासहन अस्पताल भेजा गया।घटना की सूचना पाकर चैनपुर थाने के दारोगा मुकेश कुमार और एएसआई सुनील कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया और घायलों को अस्पताल भेज दिया। जानकारी मिली है कि बारात जितना थाना क्षेत्र के सेमरी कोदरकट से झरौखर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर जा रही थी। जहां सुंदरपुर के भीखर पासवान के पुत्री खुशबू की शादी रमाशंकर पासवान के साथ हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें