मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस मुक्त भारत की परिकल्पना के सबसे बड़े सूत्रधार हैं राहुल गांधी: अमर बाउरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जस्टिस एलपीएन शाहदेव की पुण्यतिथि पर नेता प्रतिपक्ष ने श्रद्धांजलि दी

रांची,

10 जनवरी । नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने सूचना भवन कांके के

पास जस्टिस एलपीएन शाहदेव की पुण्यतिथि पर बुधवार को उनकी प्रतिमा पर

माल्यार्पण किया। इसके बाद कहा कि वास्तव में कांग्रेस की यह यात्रा न्याय

यात्रा नहीं, बल्कि अन्याय यात्रा है। राहुल गांधी ने जब पिछली बार भारत

जोड़ो यात्रा की थी तो उसका लगभग 90 प्रतिशत का लाभ भाजपा को हुआ।

उन्होंने

कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कांग्रेस मुक्त भारत की परिकल्पना

के सबसे बड़े सूत्रधार राहुल गांधी ही हैं। असल में कांग्रेस की न्याय

यात्रा अपने अन्याय को छिपाने के लिए है। यदि कांग्रेस चाहती तो वर्षों

पहले झारखंड राज्य अलग हो गया होता लेकिन कांग्रेस ने ऐसा होने नहीं दिया।

कांग्रेस अपने अन्याय, करतूतों को छिपाने के लिए ही यह न्याय यात्रा कर रही

है।

बाउरी ने झारखंड के पुत्र और झारखंड आंदोलन में अपनी अग्रिम

भूमिका निभाने वाले जस्टिस एलपीएन शाहदेव की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया।

उन्होंने कहा कि जस्टिस एलपीएन शाहदेव झारखंड आंदोलन को बौद्धिक पहचान

देने और बौद्धिक रूप से जनमानस को प्यार करने वालों में से थे। माटी के

पुत्र का इतने बड़े ओहदे तक जाना हम सबको प्रोत्साहित करता है।

इस मौके पर विधायक सीपी सिंह, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव समेत अन्य भी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें