मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने पीएम जनमन योजना के लाभार्थियों को सौंपे प्रमाण पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने पीएम जनमन योजना के लाभार्थियों को सौंपे प्रमाण पत्र

देहरादून। जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर बिहार राज्य के जमुई में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपने आवास सेवक सदन से वर्चुअली जुड़े। मुख्यमंत्री धामी ने पीएम जनमन योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र सौंपे। शुक्रवार को आवास स्थित मुख्य सेवक सदन से वर्चुअली प्रतिभाग करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि और आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उधमसिंह नगर के कुल्हा और कोटद्वार के लछमपुर में पीएम जनमन योजना के तहत दो हॉस्टल बिल्डिंग का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, सचिव डॉ. नीरज खेरवाल, महानिदेशक शिक्षा झरना कमठान और जनजाति कल्याण निदेशक संजय सिंह टोलिया उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें