मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:46 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद कोर्ट परिसर में पार्किंग विवाद,वकीलों ने किया वर्क सस्पेंड

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
फतेहाबाद कोर्ट परिसर में पार्किंग विवाद,वकीलों ने किया वर्क सस्पेंड

फतेहाबाद। कोर्ट परिसर में गाड़ी पार्किंग को लेकर सोमवार को डीएसपी के रीडर और पार्किंग कर्मचारी के बीच विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर कुछ वकील भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस कर्मचारी और वकील के बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद वकीलों ने पुलिस कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए वर्क सस्पेंड कर दिया और कोर्ट परिसर में ही धरना शुरू कर दिया है। वकीलों का कहना है कि जब तक आरोपी कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं होती, उनका धरना जारी रहेगा।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को एक पुलिस कर्मचारी गाड़ी लेकर आया और कोर्ट में वकीलों के लिए बने पार्किंग में अपनी गाड़ी खड़ी करने लगा। यहां पार्किंग को लेकर डीएसपी के रीडर और कर्मचारी के बीच पहले कोई बातचीत हुई और बाद में विवाद बढ़ गया। इसके बाद बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान नरेश सोनी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कारण पूछा तो पुलिसकर्मी के साथ उनकी बहस हो गई। वकीलों का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने वकीलों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अप्य वकील भी मौके पर एकत्र हो गए और वर्क सस्पेंड की घोषणा कर दी। इसके बाद नाराज वकीलों ने कोर्ट में धरना शुरू कर दिया और पुलिसकर्मी के व्यवहार को न्यायपालिका की गरिमा के खिलाफ बताया और दोषी पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान नरेश सोनी व विनय शर्मा ने कहा कि कोर्ट परिसर में इस तरह का व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जब तक संबंधित पुलिसकर्मी पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बार काउंसिल के चुनावों के संबंध में फतेहाबाद आए हरियाणा-पंजाब बार काउंसिल के चेयरमैन राकेश गुप्ता भी वकीलों के बीच पहुंचे। वकीलों ने उनके सामने भी इस मुद्दे को उठाया। चेयरमैन ने कहा कि वह वकीलों के साथ हैं। मामले में जरूरत पड़ी तो डीजीपी से भी बात की जाएगी।वहीं, इस संबंध में डीएसपी के रीडर मुकेश कुमार का कहना है कि उसने कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया। न ही उसका किसी से कोई विवाद हुआ। सिक्योरिटी गार्ड ने कहा कि वकीलों की पार्किंग में खड़ी नहीं करना। मैंने वकीलों की पार्किंग के सामने वाली जगह गाड़ी खड़ी कर दी।इस मामले में एसपी फतेहाबाद के पीआरओ विनोद ने ब्यान जारी कर कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वे संदेश, जिनमें वकीलों एवं एक पुलिस कर्मी के मध्य विवाद होने की बात कही जा रही है, पूर्णत: असत्य, भ्रामक एवं निराधार हैं। पुलिस कर्मी द्वारा अपनी गाड़ी वकीलों के लिए निर्धारित पार्किंग के सामने स्थित उपलब्ध खाली स्थान में खड़ी की जा रही थी। स्थिति स्पष्ट होते ही पुलिस कर्मी ने अपनी गाड़ी तत्काल वहां से हटा ली। इस दौरान पुलिस कर्मी एवं वकीलों के बीच किसी प्रकार का कोई विवाद, कहासुनी अथवा मतभेद नहीं हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें