मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

जासूसी के आरोप में नूंह से वकील गिरफ्तार, परिजन बोले-पाकिस्तान में रिश्तेदारों से होती है बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जासूसी के आरोप में नूंह से वकील गिरफ्तार, परिजन बोले-पाकिस्तान में रिश्तेदारों से होती है बात

नूंह। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और नूंह जिला पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में तावडू उपमंडल के गांव खरखड़ी निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वकील रिजवान के तौर पर हुई।

उसके खिलाफ तावड़ू सदर थाने में देश विरोधी गतिविधियों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

हालांकि, परिजनों ने रिजवान पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

इस साल हरियाणा के मेवात क्षेत्र में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यह तीसरी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रिजवान पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान स्थित कुछ लोगों से ऑनलाइन संपर्क किया और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन किया। जांच एजेंसियों को जब इसकी भनक लगी तो छानबीन शुरू हुई। रिजवान के मोबाइल में व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले, जिनके आधार पर उसे हिरासत में लिया गया।

रिजवान के परिजनों का कहना है कि पाकिस्तान में हमारे रिश्तेदार हैं और उनसे सामान्य बातचीत होती रहती है, लेकिन देश विरोधी किसी भी गतिविधि में रिजवान शामिल नहीं है। परिजनों ने बताया कि 24 नवंबर की शाम रिजवान सोहना कोर्ट से घर लौट रहा था और रास्ते में अपने साथी के साथ पीपाका (ससुराल) रुका था, तभी पुलिस ने उसे उठा लिया। दो दिन पूछताछ के बाद बुधवार सुबह दिल्ली व स्थानीय पुलिस की टीम गांव पहुंची और घर की तलाशी ली।

रिजवान के कमरे से कुछ दस्तावेज बरामद करने के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

गांव के सरपंच अशफाक ने कहा कि रिजवान एक होनहार और काबिल वकील था। वह गुरुग्राम, नूंह और सोहना कोर्ट में प्रैक्टिस करता था। उसका सम्मानित परिवार है। कभी ऐसी कोई शिकायत नहीं आई।

ससे पहले मई महीने में तावड़ू के गांव कांगरका और नगीना के गांव राजाका से दो युवकों को पाकिस्तान जाकर आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

रिजवान की गिरफ्तारी के साथ इस साल मेवात में पाक जासूसी के आरोप में कुल तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक रिजवान का एक साथी वकील भी हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने अभी मामले पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन जांच गहनता से चल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें