मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

'पीएम धन धान्य कृषि योजना' का शुभारंभ, सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा- सीधे किसानों के खातों में पहुंच रहा पैसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'पीएम धन धान्य कृषि योजना' का शुभारंभ, सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा- सीधे किसानों के खातों में पहुंच रहा पैसा

पंचकूला। कृषि क्षेत्र में बड़ा विस्तार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को किसानों को सौगात दी है। उन्होंने 35,440 रुपये के व्यय वाली 'पीएम धन धान्य कृषि योजना' का शुभारंभ किया है। इसके साथ ही दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ भी किया है।

इस योजना के शुभारंभ के लिए पंचकूला सेक्टर 5 इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के खातों में सीधा पैसा पहुंचने और उनकी आय बढ़ाने को लेकर बात की।

कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने द्वीप प्रज्वलित करके किया, और इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, मंत्री अविन्द शर्मा, मंत्री महिपाल ढांडा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता मौजूद रहे। पीएम मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कार्यक्रम से जुड़े और लोगों से बात की।

कार्यक्रम में किसानों के हित की बात करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंच से कहा, "किसानों के खातों में सीधा लाभ पहुंचाने के लिए ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से पिछले 10 सीजन में लगभग 12 लाख किसानों के खातों में एमएसपी का सीधा पैसा पहुंचा है।

किसान भाइयों के खाते में 1 लाख 48 करोड़ रुपया पहुंचा है।"

उन्होंने आगे कहा, "हम सब जानते हैं कि पहले जब किसान अपनी फसल बेचने के लिए जाता था, उसके पास पैसा सीधा नहीं आता था, लेकिन 2014 के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ई-खरीद पोर्टल के जरिए सीधा पैसा किसानों के खाते में पहुंचा रहे हैं। पहले किसानों को पता नहीं होता था कि पैसा कब आएगा, लेकिन अब मंडी में फसल डालने के बाद 48 घंटों के अंदर फसल का पैसा सीधे खाते में आता है।"

बता दें कि पीएम मोदी ने दलहन आत्मनिर्भरता मिशन की भी शुरुआत की है, जिस पर 11,440 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

इस कार्यक्रम के तहत दालों की उत्पादकता के स्तर में सुधार, दालों का एमआरपी और भंडारण जैसी व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिससे किसान दालें उगाने के लिए प्रेरित हों।

पीएम मोदी ने पूसा में 'पीएम धन धान्य कृषि योजना' का शुभारंभ करते हुए कहा कि हमारे किसान भाई-बहन बहुत मेहनत करते हैं लेकिन उन्हें उचित दाम नहीं मिलता। ऐसे में मैं ये दावे के साथ कह सकता हूं कि जैसे ही गांव में खेती की स्थिति बदलेगी, वैसे ही उस गांव की आर्थिक व्यवस्था बदल जाएगी।

--आईएएनएस

पीएस/एएस

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें