मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार में पीएलएफआई के तीन उग्रवादी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लातेहार। पुलिस ने छापामारी कर नक्सली संगठन पीएलएफआई के सब जोनल कमांडर समेत तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सलियों में बालूमाथ निवासी सब जोनल कमांडर रामविजय सिंह, हेरहंज निवासी रूपेश राम और चंदवा निवासी धर्मेंद्र लोहरा शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से पीएलएफआई का पर्चा और तीन मोबाइल जब्त किया है।बालूमाथ डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का सब जोनल कमांडर राकेश उर्फ राम विजय लोहरा पिछले पिछले दिनों एक संवेदक को रंगदारी के लिए धमकी दिया था। संवेदक के द्वारा इस मामले को लेकर हेरहंज थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी। इसी बीच रविवार की रात लातेहार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि पीएलएफआई का सबजोनल कमांडर राकेश अपने कुछ साथियों के साथ हेरहंज की ओर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने छापामारी कर तीनों उग्रवादियों को पकड़ लिया। पूछताछ के क्रम में उग्रवादियों ने बताया कि वे लोग रंगदारी मांगने जा रहे थे। पुलिस ने उनके पास से कुछ पर्चा भी बरामद किया।उग्रवादियों के खिलाफ छापेमारी दल में थाना प्रभारी विक्रम कुमार, सुबोध कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें