मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार में नदी की तेज धार में दो महिला सहित तीन बहे , एक महिला का शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लातेहार। जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर गांव के पास स्थित बलबल नदी में रविवार की रात दो महिला सहित तीन लोगों के अलावा बड़ी संख्या में बकरियां बह गई। सोमवार की सुबह नदी में वही एक महिला फूलो देवी (50) का शव बरामद हो गया है। जबकि बसंती देवी (55)और विवेक उरांव (13) का पता अभी तक नहीं चल पाया है । पुलिस ग्रामीणों के द्वारा दोनों की तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार बालूमाथ थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी कुछ लोग अपनी बकरियों को चराने गांव से थोड़ी दूर पर स्थित नदी को पार कर जंगल में गए थे। शाम को मूसलाधार बारिश होने के कारण ग्रामीणों को घर लौटने में देर हो गई । जब ग्रामीण घर लौट रहे थे तो नदी में पानी बढ़ जाने के कारण पानी का बहाव भी तेज हो गया था। नदी पार करने के दौरान सभी लोग तेज धार में बहने लगे। कुछ लोग किसी प्रकार सुरक्षित नदी से बाहर निकल गए परंतु गांव की दो महिलाएं बसंती देवी और फूलो देवी तथा विवेक उरांव (13 ) का आता पता नहीं चल पाया।इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण लापता लोगों की खोजबीन में जुट गए । हालांकि अंधेरा हो जाने के कारण बचाव कार्य में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई । घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद बचाव कार्य आरंभ कर दी थी। परंतु रात हो जाने के कारण किसी का कुछ अता-पता नहीं चल पाया था।इधर, सोमवार की सुबह एक महिला फूलो देवी का शव बरामद हो गया है। जबकि दो अन्य लोगों की खोजबीन जारी है। डीएसपी आशुतोष सत्यम ने बताया कि पुलिस की टीम के द्वारा नदी में बहे लोगों की तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें