मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:29 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार में ट्रक ने दो सगे भाइयों को रौंदा, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लातेहार। जिला मुख्यालय में सोमवार को ट्रक के रौंदने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान युगल प्रसाद (42) और संतोष प्रसाद (40) के रूप में हुई है। दोनों सदर थाना क्षेत्र के हेसला गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रांची-डालटेनगंज मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई जिला मुख्यालय के ही वार्ड नंबर-वन में मटन की दुकान चलाते थे। सोमवार को दुकान बंद करने के बाद दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से आकर उन्हें रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद लोग उग्र हो गए और ट्रक को क्षतिग्रस्त कर दिया। आक्रोशित सड़क पर बैठ गए, जिससे ड़क के दोनों और जाम लग गई।ग्रामीणों का कहना था कि ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में था, जिस कारण यह घटना घटी है। सूचना पर लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी, अंचल अधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो, वार्ड पार्षद जितेंद्र पाठक व अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने जाम कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि सरकारी प्रावधान के तहत सभी प्रकार की सुविधा मृतकों के परिजनों को दी जाएगी। लगभग दो घंटे तक समझाने के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम हटाया। इसके बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें