मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार में पुलिस जवान की संदेहास्पद स्थिति में गोली लगने से मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लातेहार, । जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत करमडीह पिकेट

में पदस्थापित जवान प्रमोद सिंह की मौत बुधवार को सन्देहास्पद स्थिति में

गोली लगने से हो गई। हालांकि, प्रारंभिक जांच के बाद यह संभावना जताई जा

रही है कि जवान के द्वारा राइफल की सफाई किए जाने के दौरान मिस फायर हो

जाने से उसे गोली लगी।

बताया गया है कि मृतक जवान प्रमोद सिंह पलामू

जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोलपोल गांव के रहने वाले थे। वह तीन

दिन पहले छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटे थे। बुधवार को वह अपने बैरक में

ही थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप में पदस्थापित

अधिकारी और जवान वहां पहुंचे तो देखा कि प्रमोद सिंह खून से लथपथ जमीन पर

पड़े हुए हैं। जब तक अधिकारी कुछ समझ पाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

प्रारंभिक

छानबीन में अधिकारियों ने पाया कि राइफल सफाई करने के दौरान मिस फायर हो

जाने से प्रमोद सिंह को गोली लगी और उनकी मौत हो गई। इस संबंध में लातेहार

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस ने हर पहलू को ध्यान में रखकर

मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला

मिस फायर का लगता है लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर भी मामले

की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार

सदर अस्पताल लाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट रूप से

कुछ कहा जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें