मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

अपराधियों ने रेलवे कोयला साइडिंग पर की फायरिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अपराधियों ने रेलवे कोयला साइडिंग पर की फायरिंग

लातेहार। लातेहार जिले के बालूमाथ स्थित रेलवे कोयला साइडिंग पर गुरुवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने कोयला लदे ट्रकों को निशाना बनाकर जमकर फायरिंग किया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, परंतु घटना से क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर परमानंद बिरुआ, थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार समेत पुलिस के अन्य अधिकारी रेलवे साइडिंग पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं।इस संबंध में घटनास्थल पर मौजूद ट्रक चालकों ने बताया कि अल सुबह 4 बजे के लगभग मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपराधी साइडिंग के अंदर प्रवेश किए और ट्रकों को निशाना बनाकर गोलियां चलानी आरंभ कर दी। अपराधियों ने इस दौरान लगभग 15 से 20 फायरिंग किया। उसके बाद अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए। इधर घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई, इसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन आरंभ कर दी है।उल्लेखनीय है कि लातेहार जिले में पिछले कुछ दिनों से अपराधियों के द्वारा लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। कोयला व्यवसाय को अपराधी सबसे ज्यादा निशाना बना रहे हैं। लगातार हो रही अपराधी घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बनता जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें