मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

जंगली हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जंगली हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत

लातेहार।जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंडारकोम गांव के बगल में स्थित जंगल में जंगली हाथियों ने गुलाब यादव (60) की जान ले ली। मंगलवार को गुलाब यादव का शव जंगल से बरामद हुआ।मिली जानकारी के अनुसार पिंडारकोम गांव निवासी गुलाब यादव अपने मवेशी को चराने सोमवार को जंगल की ओर गया था। इसी दौरान जंगली हाथियों ने उसपर हमला कर दिया। हालांकि खुद को बचाने के लिए वह जंगल की ओर भाग गया था। परंतु रात में घर वापस नहीं लौटा। हाथियों के डर के कारण गांव के लोग रात में जंगल की ओर नहीं गए। मंगलवार को जब गुलाब यादव के परिजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण जंगल में खोजबीन करने गए तो वहां गुलाब यादव का शव मिला।घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस इलाके में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का आतंक जारी है। परंतु वन विभाग के द्वारा हाथियों को भगाने के लिए कोई सार्थक पहल नहीं की जा रही है।वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद रेंजर नंदकुमार महतो के निर्देश पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया गया है।रेंजर ने बताया कि मृतक के परिजनों को प्रावधान के तहत मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाथियों को भगाने के लिए विभाग के द्वारा बंगाल से टीम बुलाई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें