मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

अज्ञात अपराधियों ने कोलियरी के कांटा घर में की फायरिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अज्ञात अपराधियों ने कोलियरी के कांटा घर में की फायरिंग

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के तुबेद कोलयरी के कांटा घर के पास मंगलवार रात अपराधियों ने गोलीबारी की। अपराधियों ने इस दौरान तीन राउंड गोलियां चलाई। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, परंतु तब तक अपराधी वहां से फरार हो गए थे। डीएसपी अरविंद कुमार ने घटना की पुष्टि की है और कहा है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।जानकारी के अनुसार बीती रात एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अपराधी कोलियरी के कांटा घर के पास पहुंचे और 2 से 3 फायरिंग की। इसके बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। इधर फायरिंग की सूचना मिलने के बाद कोलियरी परिसर में अफरा तफरी मच गई। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलने के बाद लातेहार डीएसपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन करते हुए अपराधियों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी आरंभ किया। हालांकि तब तक अपराधी वहां से फरार हो गए थे। डीएसपी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।इधर सोशल मीडिया के माध्यम से राहुल दुबे गैंग ने घटना की जिम्मेदारी ली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें