मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

अपराधियों ने रंगदारी को लेकर लगाई वाहन में आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अपराधियों ने रंगदारी को लेकर लगाई वाहन में आग

लातेहार। जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मगध कोल परियोजना में गुरुवार को रात अपराधियों ने एक हाइवा में आग लगा दी। इस घटना में हाइवा पूरी तरह जल गयी।घटना के बाद अपराधियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा भी फेका है और प्रदीप गंझू और शंकर गंझु के नाम से घटना की जिम्मेवारी भी ली है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी आरंभ कर दी है।जानकारी के अनुसार रात लगभग चार की संख्या में अपराधी कोलियरी के कांटा घर के पास पहुंचे और वहां खड़े एक वाहन में आग लगा दी । अपराधियों ने घटना की जिम्मेवारी लेते हुए एक पर्चा भी फेंका। पर्चा में लिखा हुआ है कि गैंगस्टर अमन साव को लेवी देने वाले और उसे सहयोग करने वाले के साथ इसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया जाएगा। पर्चा में यह भी कहा गया है कि कोयला कारोबार से जुड़े लोग उनसे अनुमति लेकर ही आगे का काम करें नहीं तो परिणाम बुरा होगा। पर्चा में निवेदक के रूप में प्रदीप गंझु , शूटर शंकर गंझु लिखा हुआ है ।इधर इस संबंध में एसपी कुमार गौरव ने बताया कि कुछ स्थानीय अपराधियों के द्वारा लोगों में दशक बनाने के लिए इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है ।जल्द ही सभी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। एसपी ने कहा कि जिले में किसी भी अपराधी संगठन या नक्सली संगठन को छोड़ा नहीं जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें