मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

बाराती बस और ट्रक में टक्कर, 10 लोग घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बाराती बस और ट्रक में टक्कर, 10 लोग घायल

लातेहार।लातेहार। जिले के मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित वन विभाग के चेकनाका के निकट सोमवार की सुबह लगभग तीन बजे बाराती बस और ट्रक में सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में लगभग 10 बाराती घायल हो गए । घायलों में रविंद्र उरांव, मानती देवी, अनिकेत उरांव, मनीता देवी, सुचिता कुमारी, परमेश्वर उरांव, सरस्वती कुमारी सहित अन्य लोग शामिल हैं। सभी लातेहार जिले के सरयू के रहने वाले हैं।जानकारी के अनुसार सभी लोग मनिका प्रखंड के बरवैया गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वैवाहिक कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सभी लोग बस पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच 39 पर वन विभाग के चेक पोस्ट के निकट सामने से आ रही एक ट्रक से बस की सीधी टक्कर हो गई।दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए लातेहार भेज दिया गया। यहां चिकित्सकों ने सभी का इलाज किया । चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। थाना प्रभारी शशि कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद दोनों गाड़ियों को पुलिस ने जब्त कर लिया है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें