मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क दुर्घटना में ससुर और दामाद की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लातेहार

,10 फरवरी । लातेहार और चतरा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सड़क

दुर्घटना में ससुर और दामाद की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बरियातू थाना

क्षेत्र के डाकबंधी गांव निवासी बैजनाथ गंझु(65) और जोगियादी निवासी नारायण

गंझू (40) के रूप में हुई। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने शनिवार को

लगभग दो घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम रखा ।

जानकारी के

अनुसार बैजनाथ गंझु अपनी दूसरी पुत्री की विवाह का कार्ड बांटने के लिए

अपने बड़े दामाद दामाद नारायण गंझू के साथ मोटरसाइकिल से निकले थे। इसी

दौरान बरछिया और जबरा गांव के बीच में सड़क पर कोयला लदे तेज रफ्तार हाईवा

ने मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। इस घटना में नारायण गंझू की घटनास्थल

पर ही मौत हो गई। जबकि बैजनाथ गंझू की मौत इलाज के लिए ले जाने के दौरान

हो गई।

इधर में ससुर और दामाद की मौत के बाद स्थानीय लोगों

में भारी आक्रोश देखा गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों

ने चतरा- बालूमाथ मुख्य मार्ग को लगभग 2 घंटे तक जाम रखा। स्थानीय लोगों

का कहना था कि मृतक के परिजनों को तत्काल 10 लख रुपए मुआवजा और सरकारी

नौकरी दी जाए ।इसके अलावा सड़क पर चलने वाली वाहनों की रफ्तार पर भी अंकुश

लगाई जाए। बाद में अंचलाधिकारी नंदकुमार राम के द्वारा स्थानीय लोगों को

आश्वासन दिया गया कि मृतक के परिजनों को यथासंभव मदद दिलाई जाएगी ।इसके बाद

सड़क जाम हटाया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें