मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लातेहार। जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसापाट घाटी में बुधवार की देर रात बाराती वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई,जबकि 18 अन्य लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में हेलारूस बेग (32) और सुनील नगेसिया (40) शामिल है। दोनों महुआडांड़ के बेलवार गांव के रहने वाले थे। वहीं घायलों का प्राथमिक इलाज महुआडांड़ अस्पताल में किया गया ।जिसमें धर्मपाल नगेसिया,लवकुश कुमार,सतपाल नागेसिया ,अर्जुन नागेसिया ,अनूप नगेसिया सहित लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज महुआडांड़ अस्पताल में किया जा रहा है ।मिली जानकारी के अनुसार महुआडांड़ से बारात ओरसा गांव गई थी। बुधवार की देर रात वैवाहिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग सवारी गाड़ी से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान ओरसा घाटी में अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और एक बड़े चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सुनील नगसिया को मृत घोषित कर दिया।वही इलाज के क्रम में ही हेलारूस बेग की भी मौत हो गई। जबकि 10 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस घटना के कारण की छानबीन कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें