मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार : दो ट्रकों में भीषण टक्कर, दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लातेहार : दो ट्रकों में भीषण टक्कर, दो की मौत

लातेहार।जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची -डालटेनगंज मुख्य मार्ग पर स्थित सेन्हा गांव के पास मंगलवार को दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गयी। इस घटना में ट्रक चालक रानू उरांव (40) तथा दूसरे ट्रक के खलासी अंकुल कुमार (30)की मौत हो गई। मृतक रानू उरांव लातेहार थाना के धनकारा गांव का रहने वाला था ।जबकि अंकुल कुमार कनौज, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर से सीमेंट लेकर एक ट्रक लातेहार की ओर आ रही थी। जबकि दूसरी ट्रक दिल्ली सेओडिशा की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर स्थित मोड़ के पास दोनों गाड़ियां अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रक पर सवार ड्राइवर और खलासी ट्रक में ही फंस गए। बाद में घटना की सूचना होने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से ट्रकों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस की टीम ने सभी को एंबुलेंस के माध्यम से चंदवा अस्पताल भेजा । लेकिन इलाज के क्रम में चिकित्सकों ने रानू उरांव और अंकुल कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें