मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

नैनीताल के चार्ल्टन लॉज में फिर हुआ भूस्खलन, रामनगर के मोहान में पुल बहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नैनीताल, । पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश अब कमजोर

प्रकृति के नैनीताल नगर में अपना असर दिखाने लगी है। नगर के चार्ल्टन लॉज

क्षेत्र में शनिवार को फिर से भूस्खलन हो गया है और यह क्षेत्र घनी आबादी

क्षेत्र के भीतर ‘नगर की दुखती रग’ बन गया है। यहां भूस्खलन होने की सूचना

के बाद एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर भारी बारिश के बीच स्थानीय 10 परिवारों

को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

उल्लेखनीय है कि यहां

पिछले वर्ष 23 सितंबर को भूस्खलन के कारण एक दो मंजिला भवन ध्वस्त हुआ था

और यह मामला बहुत चर्चित रहा था। इसके बावजूद यहां प्रशासन ने बीते एक वर्ष

में कोई सुधारात्मक कार्य नहीं किये।

चार्ल्टन लॉज क्षेत्र में शनिवार को हुआ भूस्खलन

केवल

इधर तब क्षेत्र से हटाये गये और बाद में वापस लौट गये 18 परिवारों को दो

दिन पूर्व घर छोड़कर सुरक्षित जाने के निर्देश दिये गये थे और क्षेत्र में

बारिश के पानी के रिसाव को रोकने के लिये काले रंग की प्लास्टिक की पन्नी

लगायी गयी थी, जिसने आज जवाब दे दिया और क्षेत्र में फिर से भूस्खलन हो

गया। इससे पन्नी भी फल गयी है। इसके बाद क्षेत्रवासी एक बार फिर से बारिश

के लगातार जारी रहने के दृष्टिगत भूस्खलन के बढ़ने की संभावना को देखते हुए

भयग्रस्त हो गये हैं।

मोहान का पुल बहा

उधर

देश में इन दिनों पुलों के टूटने की घटनाएं सुर्खियों में हैं। बिहार में

सबसे अधिक पुल टूटने की घटनाएं हुई। अब ऐसा ही मामला उत्तराखंड के रामनगर

से सामने आया है। इसी कड़ी में नैनीताल जनपद के रामनगर से रानीखेत को जाने

वाले रास्ते पर मोहन के पास पन्याली स्रोत पर बना पुल पानी के तेज बहाव से

टूटकर बह गया। पुल के टूटने के कारण रामनगर से रानीखेत को जाने वाले वाहन

भी दोनों ओर फंस गए और वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें