मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

लालू की जमानत याचिका पर 11 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर अब झारखंड हाई कोर्ट में 11 सितंबर को सुनवाई होगी। शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव की ओर से दायर जमानत याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट के न्यायधीश जस्टिस अप्रैल कुमार सिंह की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हुई ।सुनवाई के दौरान सीबीआई के अधिवक्ता के द्वारा खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अदालत से इस मामले की सुनवाई के लिए अगली तिथि देने का आग्रह किया गया जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 11 सितंबर की तिथि निर्धारित की । उल्लेखनीय है कि राजद सुप्रीमो लालू को सीबीआई की विशेष अदालत की ओर से चाईबासा कोषागार से करोड़ों रुपए की अवैध निकासी के मामले में 5 साल की सजा सुनायी गयी थी। लालू लगभग 3 वर्ष से जेल में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें