मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का वार्षिक विधिक सम्मेलन दो को दिल्ली में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का वार्षिक विधिक सम्मेलन दो को दिल्ली में

हरियाणा से होगी अधिवक्ताओं की भारी भागीदारी : एडवोकेट लाल बहादुर खोवालहिसार । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विधिक, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग का वार्षिक सम्मेलन आगामी दो अगस्त को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में हरियाणा कांग्रेस लीलग डिपार्टमेंट की भारी एवं उल्लेखनीय भागीदारी रहेगी। हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के अध्यक्ष एवं पीसीसी डेलीगेट लाल बहादुर खोवाल एडवोकेट ने मंगलवार काे बताया कि इस वार्षिक सम्मेलन में मल्लिकार्जुन खडग़े अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता, श्रीमती सोनिया गांधी, चेयरपर्सन एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, केसी वेणुगोपाल, महासचिव (संगठन) एआईसीसी, प्रियंका गांधी वाड्रा, महासचिव एवं सांसद, कुमारी सैलजा, सांसद एवं महासचिव एआईसीसी के अलावा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। इसके अतिरिक्त सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्रीगण, पूर्व केंद्रीय मंत्रीगण, एआईसीसी के महासचिव, पीसीसी अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता भी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का विषय ‘संवैधानिक चुनौतियां : दृष्टिकोण एवं समाधान’ होगा। यह महत्वपूर्ण सम्मेलन सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सांसद डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी राष्ट्रीय चेयरमैन लीगल, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग चेयरमैन के नेतृत्व में आयोजित हो रहा है। लाल बहादुर खोवाल ने बताया कि हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट, एआईसीसी की ओर से, राज्य भर से जुड़े सभी अधिवक्ता साथी इस सम्मेलन में भाग लेंगे, ताकि संविधान से जुड़े मुद्दों पर राष्ट्रीय मंच पर अपनी सक्रिय भागीदारी और प्रतिबद्धता दर्ज करवा सकें। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन को लेकर अधिवक्ता वर्ग में काफी उत्साह है और इस ऐतिहासिक अवसर पर विशेष कर हरियाणा के प्रत्येक जिले से अधिवक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें