गैस एजेंसी में लाखों की चोरी, छत काटकर संपत्ति पर किया हाथ साफ
देवघर। देवघर के नगर थाना क्षेत्र के भुरभुरा मोड़ के समीप वैद्यनाथ भारत गैस एजेंसी में चोरों ने छत का ऊपरी हिस्सा काटकर लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली गैस एजेंसी मालिक ने कहा कि इसके पहले भी एक बार चोरी हुई थी जिसमें लाखों के सामान चोरी हो गए थे उस वक्त दरवाजा तोड़कर चोरों ने सामान पर हाथ साफ कर लिया था इस बार पहले चोरों ने गेट को तोड़ने की कोशिश की लेकिन असफल रहे जिसके बाद चोर छत के ऊपरी हिस्से को काटकर अंदर दाखिल हुए और सारे सामान को इत्मीनान से खंगाला, इसके बाद चोरों ने दो लेपटॉप, 1 डेस्कटॉप, रेगुलेटर, गैस चूल्हा सहित कैस लेकर फरार हो गया। गैस एजेंसी की माने तो यह घटना देर रात हुई थी। सुबह जब गैस एजेंसी का दरवाजा खोलने के लिए स्टाफ आए तो देखा ताला नहीं खुल रहा है इस ताले को खोलने का पहले प्रयास किया गया था और तोड़ने का भी, लेकिन यह ताला नहीं खुला। अंदर जब दाखिल हुए तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा है और लैपटॉप और डेस्कटॉप सहित अन्य सामान गायब है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है गौरतलब है कि शहर में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है जिस पर लगाम लगाने में पुलिस विफल रही है।





