मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड के चार जिलों में आरंभ होंगे लैब्स ऑन व्हील्स मोबाइल सांइस लैब प्रोजेक्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून, । उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ‘लैब्स ऑन

व्हील्स’ मोबाइल सांइस लैब प्रोजेक्ट की डैशबोर्ड के माध्यम से नियमित

मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने महानिदेशक शिक्षा को इस संबंध में

सभी विद्यालयों को निर्देश जारी करने के आदेश दिए हैं।

मंगलवार को

हुई बैठक में मुख्य सचिव ने राज्य के ग्रामीण एवं सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों

के विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशालाओं की मजबूती तथा विज्ञान व शिक्षा को

जोड़ने वाले प्रोजेक्ट लैब्स ऑन व्हील्स मोबाइल सांइस लैब की समीक्षा के

दौरान प्रथम चरण में चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून एवं पौड़ी में इसे संचालित

करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रोजेक्ट के तहत विज्ञान शिक्षा के लिए

बालिकाओं को विशेष रूप से प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं।

शासन

ने इस प्रोजेक्ट के लिए पांच करोड़ की धनराशि निर्गत की गई है। राज्य के

कक्षा छह से 10 तक के विद्यार्थियों में विज्ञान, टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग

तथा गणित विषयों में क्रियात्मक ज्ञान की वृद्धि के लिए 13 जिलों में लैब्स

ऑन व्हील्स प्रोजेक्ट के तहत मोबाइन साइंस लैब संचालित की जाएगी। आरंभ में

चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून एवं पौड़ी चार जिलों में छह माह तक कार्यक्रम के

सफल संचालन के बाद सभी जनपदों में इस प्रोजेक्ट को संचालित किया जाएगा।

मुख्य

सचिव ने निर्देश दिए कि प्रोजेक्ट लैब्स ऑन व्हील्स के तहत मोबाइल सांइस

लैब के माध्यम से राज्य के ग्रामीण एवं सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों के

विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशालाओं काे सुदृढ़ किया जाए तथा विज्ञान एवं

शिक्षा को पूरक बनाने के साथ विज्ञान को लोकप्रिय बनाने व विज्ञान संचार

गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जाए। उन्होंने

विद्यार्थियों में व्यवहारिक प्रदर्शनों-मॉडलों गतिविधियों और प्रदर्शनों

के माध्यम से जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक व गणित पाठयक्रम में

अनुभावत्मक कौशल विकसित करने तथा व्यवहारिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के

भी निर्देश दिए।

राधा रतूड़ी ने लैब्स ऑन व्हील्स के तहत राज्य के

दुर्गम एवं ग्रामीण पर्वतीय क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं के लिए साइंस

फिल्मों के प्रदर्शन, टेलीस्कॉप से लाइव स्काई ऑब्जर्वेशन, विज्ञान मेलों

एवं वर्कशॉप का आयोजन, नवाचार मेलों का आयोजन एवं शिक्षकों के लिए

प्रशिक्षण व कार्यशालाओं के आयोजन के निर्देश दिए। राज्य सरकार एवं यूकॉस्ट

परिषद की महत्वकांक्षी परियोजना लैब्स ऑन व्हील्स मोबाइल सांइस लैब के लिए

अगस्तया फाउंडेशन बेंगलुरू का सहयोग लिया जा रहा है। बैठक में अपर सचिव

रंजना राजगुरू, महानिदेशक बंशीधर तिवारी, यूकॉस्ट महानिदेशक प्रो. दुर्गेश

पंत व अगस्तया फाउंडेशन के संस्थापक थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें