मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

गुजरात में फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचला, 15 की मौत, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गुजरात में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। सूरत के कोसांबा गांव के कीम रोड पर एक ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे 18 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मरने वाले सभी मजदूर राजस्थान के रहने वाले हैं। घटनास्थल सूरत से लगभग 60 किलोमीटर दूर है।

घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार ये घटना सूरत किम-मांडवी रोड पर रात के 12 बजे के करीब घटित हुई। यहां एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को कुचल दिया।

दरअसल, तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश में गन्ने से लदे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण ट्रक चालक ने स्टियरिंग पर से अपना नियंत्रण खो दिया और यह फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों पर पलट गया। हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच की हालत गंभीर है।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में एक छह महीने की बच्ची को बचाया गया है लेकिन उसके माता-पिता की मौत हो गई है। सभी मृतक राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ के मूल निवासी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने लिखा, 'सूरत में एक ट्रक दुर्घटना के कारण लोगों की मौत होने से दुखी हूं। मेरी सांत्वना शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रार्थना है कि घायल जल्द से जल्द ठीक हों।' साथ ही उन्होंने घोषणा की कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें