भारत बंद और आम हड़ताल के समर्थन में मजदूर यूनियनों ने रांची में निकाला मार्च
रांची। रांची सैनिक बाजार से संयुक्त किसान मोर्चा और संयुक्त केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर भारत बंद और आम हड़ताल के समर्थन में किसानों-मजदूरों ने मार्च निकाला ।
मेन रोड होते हुए शहीद चौक से लौटकर अल्बर्ट एक्का चौक में पहुंच कर मार्च विशाल सभा में तब्दील हो गया। इसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान सभा के अजय कुमार सिंह ने किया। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि देश की मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है तब से लगातार देश के मजदूरों और किसानों पर हमला कर रही है।
सरकार के जन विरोधी नीतियों के कारण लगातार महंगाई, बेरोजगारी और बेकारी बढ़ रही है। मजदूरों के सारे अधिकार को छीन लिए गए किसानों के साथ वादा खिलाफी देश के प्रधानमंत्री ने किया। न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी की कानून बनाने के लिए स्वामीनाथन आयोग के सिफारिश को लागू करने के लिए ,ड्राइवर लोगो के विरोध में बनाए गए काले कानून को वापस लेने के लिए दिल्ली में लाखों किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं, तो मोदी सरकार सड़कों पर कील ठोक रही है।
सभा में अखिल भारतीय किसान सभा के झारखंड के महासचिव महेंद्र पाठक, भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राज्य सचिव इम्तियाज़ खान, सीआईटीयू के नेता प्रकाश विप्लव , एक्टू के जगन्नाथ उरांव कांग्रेस के राकेश किरण महतो,राष्ट्रीय जनता दल के रंजन यादव ,अनीता यादव ,विनय कुमार ओझा, रानी देवी, झारखंड सीएनजी ऑटो महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी, रांची सिटी बस संचालक के नीरज सिंह और मासस के सुशांत मुखर्जी सहित संयुक्त किसान मोर्चा केंद्रीय ट्रेड यूनियन एवं महागठबंधन के साथी उपस्थित थे।





