मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड : मलबे में दबा 18 घंटे बाद जिंदा निकला युवक, अब तक सात शव बरामद, दाे अभी लापता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तराखंड : मलबे में दबा 18 घंटे बाद जिंदा निकला युवक, अब तक सात शव बरामद, दाे अभी लापता

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में दैवीय आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य के दूसरे दिन एक चमत्कारिक घटना सामने आई। मलबे में दबा एक व्यक्ति लगभग 18 घंटे बाद जीवित निकला, लेकिन उसकी पत्नी और उसके दो बेटों के शव मिले हैं। यहां लापता दस लोगों में अब तक सात लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। अभी लापता दो लोगों की खोज के लिए अभियान चलाया जा रहा है।नंदानगर के कुंतरी लगा फाली, सैंती और धुर्मा में गुरूवार की तड़के तीन बजे आसमान से बरसी आफत के साथ आए मलबे में दबकर दस लोग लापता हो गए थे। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ तथा स्थानीय लोगों ने कड़ी मेहनत कर सात लोगों शव के बरामद कर लिए है। इसी मलबे से एक व्यक्ति जीवित निकला है। इस व्यक्ति की पहचान कुंवर सिंह के रूप में हुई है। बरामद सात शवों में कुंवर सिंह की पत्नी कांता देवी और दो पुत्र विकास और विशाल शामिल हैं। अन्य लापता जिन चार लोगों के आज शव बरामद हुए है। उनमें नरेन्द्र सिंह, जगदम्बा प्रसाद और उनकी पत्नी भागा देवी, देवेश्वरी देवी शामिल हैं। सरपाणी के कुंवर सिंह को मलबे से जीवित निकालने के बाद इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार धुर्मा के गुमान सिंह और ममता देवी अभी भी लापता हैं। जिनकी खोजबीन जारी है।शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के थाना शेराहमऊ दक्षिणी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कंबाइन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन की मौत हो गई। सूचना पर ददरौल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अरविंद कुमार सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और घटना पर शोक जताते हए सांत्वना व्यक्त की।प्रभारी निरीक्षक उमेश शंकर मिश्रा ने बताया कि थाना शेराहमऊ दक्षिणी क्षेत्र के पंचौली गांव निवासी कुंदन (18 )अपनी बहन नमामि (16) के साथ शुक्रवार सुबह मोटरसाइकिल जा रहे थे। पंचौली और मंसूरपुर कम्बाइन मशीन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी । हादसे में कुंदन और उसकी बहन नमामि की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कम्बाइन चालक मौके से फरार हो गया।उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कम्बाइन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें