मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में भारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, सड़कें लबालब, नदियां उफान पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून, । उत्तराखंड का कुमाऊं मंडल भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट

मोड पर है। रात से ही पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश हो रही है।

सोमवार सुबह मौसम तो खुशनुमा दिखा लेकिन हर तरफ पानी-पानी होने से लोग घरों

में कैद हो गए।

देहरादून के माजरा क्षेत्र में सुबह हुई बारिश के

कारण सड़कों तक पानी आ जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सड़कों के किनारे नालियां चोक होने पर निगम के कर्मचारियों ने सफाई करा

नालियों को खुलवाया।

उत्तराखंड राज्य में पल-पल बदल रहे मौसम की

वजह से पग-पग पर खतरे की संभावना के दृष्टिगत मौसम विभाग ने अलर्ट जारी

किया है और सतर्कता के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी है। भारी बारिश के

चलते जहां सड़कें लबालब हैं तो वहीं नदियां उफान पर हैं।

मौसम

विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने प्रदेश भर में 25 जुलाई तक

बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। सोमवार को चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह

नगर जिले के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

किया है जबकि, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों

में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों के लिए बारिश

का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम निदेशक ने संभावित खतरे के दृष्टिगत

लोगों को पहाड़ की यात्रा न करने की सलाह दी है। शासन से लेकर जनपद स्तर पर

अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। सुरक्षा तंत्र भी पूरी तरह चौकन्ना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें