मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

के. राजू बने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
के. राजू बने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी

रांची। कांग्रेस के अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विभागों के राष्ट्रीय समन्वयक के. राजू (कोप्पुला राजू) को झारखंड प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया गया है।इस संबंध में कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार देर रात अधिसूचना जारी की है। के. राजू प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर का स्थान लेंगे। गुलाम अहमद मीर लोकसभा चुनाव के ठीक पहले 23 दिसंबर 2023 को झारखंड के प्रदेश प्रभारी बनाए गए थे। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने झारखंड में लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024 लड़ा था। लोकसभा में कांग्रेस को दो सीटों पर और विधानसभा में 16 सीटों पर जीत मिली थी।नए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू आंध्र प्रदेश के नेल्लौर के रहने वाले हैं। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर रहे हैं। संगठन के कार्यों के सिलसिले में वे कई बार झारखंड का दौरा कर चुके हैं। राजू को राहुल गांधी का बहुत करीबी सहयोगी माना जाता है। के. राजू अगस्त 2013 में सुर्खियों में आए थे, जब उन्हें पार्टी की अनुसूचित जाति इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया था। आंध्र प्रदेश के 1981 बैच के आईएएस अधिकारी रहे के. राजू ने 2013 में अपनी सेवा से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल हुए थे।सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, मनरेगा और खाद्य सुरक्षा बिल का ड्राफ्ट तैयार करने में भी के. राजू की अहम भूमिका रही है। के. राजू का पूरा नाम कोप्पुला राजू है। वे 2024 के लोकसभा चुनाव में आंध्र प्रदेश के नेल्लोर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। चुनाव के दौरान उन्होंने शपथ पत्र में घोषित किया था कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है।कांग्रेस नेताओं ने दी बधाईप्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने नए प्रदेश प्रभारी के राजू को बधाई दी है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अभिलाष साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार दुबे, किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश कुमार गुप्ता छोटू, राकेश कुमार सिन्हा, सोनाल शांति आदि ने बधाई देते हुए कहा है कि के राजू का झारखंड से गहरा और पुराना नाता रहा है। उनके संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से पार्टी को अपार लाभ मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में झारखंड कांग्रेस और अधिक सशक्त होगी तथा जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें