मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

कार बिजली पोल से टकराई, चालक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कार बिजली पोल से टकराई, चालक की मौत

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक भयावह सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई। चांदनी चौक के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट के लोहे के बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य युवक मामूली रूप से घायल हो गए।मृतक की पहचान आदित्यपुर निवासी रिद्धि पांडेय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रिद्धि पांडेय हेसड़ा पंचायत के रोलाडीह गांव स्थित अपने फार्म हाउस पर मंगलवार को दोस्तों के साथ गए थे। रात में लौटने के दौरान कोवाली थाना के समीप उनकी किया साइरस कार (जेएच 05 ईए-6677) तेज गति में थी, तभी वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे बिजली पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।दुर्घटना में कार में सवार राज आर्यन, राजपाल और आर्यन सिंह को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए। सूचना मिलते ही कोवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें