मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

कोविड-19 महामारी के बीच योग्य व्यवहार को जन आंदोलन के रूप में बदलने की जरूरत-अरिमर्दन सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

रांची : पत्र सूचना कार्यालय व रीजनल आउटरीच ब्यूरो, रांची तथा फील्ड आउटरीच ब्यूरो, धनबाद के संयुक्त तत्वाधान में 'कोविड -19: योग्य व्यवहार ' विषय पर गुरुवार को वेबिनार परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में स्वास्थ, शिक्षा एवं जनसंचार क्षेत्र से जुड़े प्रमुख विशेषज्ञों ने भाग लिया।

अतिथियों के स्वागत और वेबिनार परिचर्चा की शुरुआत करते हुए अपर महानिदेशक पीआईबी- आरओबी, रांची अरिमर्दन सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी में लॉकडाउन से गुजरने के बाद अब हम लोग अनलॉक के दौर में है। आवश्यकता इस बात की है कि हमलोगों को लगातार सुरक्षा के उपायों को अपनाना है क्योंकि शत्रु जितना भी छोटा हो, खतरनाक होता है। प्रधानमंत्री श्र्नरेन्द्र मोदी का लगातार आह्वान है कि "जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं" और हमें इस पर अमल करना है। अपर महानिदेशक ने इस बात पर भी बल दिया की साबुन से हाथ धोना, सही तरीके से मास्क पहनना तथा दो गज की दूरी को बनाए रखना कोरोना से बचने के सबसे अच्छे उपायों में से है। साथ ही घर में बड़े बुजुर्गों का खास ख्याल रखना भी जरूरी है क्योंकि उनको इस बीमारी से अधिक खतरा है और फिर संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ जाती है। कोविड-19 महामारी के बीच योग्य व्यवहार को जन आंदोलन के रूप में बदलना है। समुचित व्यवहार का संदेश देश के तमाम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करना है, तभी कोरोना के संबंध में योग्य व्यवहार का जन आंदोलन सफल हो सकता है।

रिनपास रांची के क्लीनिकल साइकोलॉजी के प्रोफेसर अमूल रंजन सिंह ने बताया कि कोरोना काल में बहुत सारे लोग मानसिक तथा मनोवैज्ञानिक समस्याओं से परेशान हुए। लोग काफी डरे हुए थे और उन्हें यह लग रहा था कि यह बीमारी उन्हें भी अपने चपेट में ले लेगी।

रिम्स रांची के मेडिसिन के प्रोफेसर डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने कहा कि कोविड-19 के योग्य व्यवहार के अंतर्गत हमें लगातार अपने हाथों को धोते रहना है। अगर हमें कभी भी कोरोना संक्रमण का खतरा हो तो पानी पीते रहना है ताकि जो वायरस है वो गले के रास्ते फेफड़े में ना जाकर पेट में चला जाए।

मां रामप्यारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, रांची की प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ आरती ज्योति ने बताया कि कोविड-19 पॉजिटिव गर्भवती महिला से बच्चे को कोरोना संक्रमण का कोई केस सामने नहीं आया है। सामान्य स्थिति में ऐसा माना जाता है कि गर्भवती महिला अगर कोरोना संक्रमित है तो उससे बच्चे को कोई असर नहीं पड़ेगा और वो सारे एहतियात के साथ उसे अपना दूध भी पिला सकती है।

यूनिसेफ झारखंड के कम्युनिकेशन फॉर डेवलपमेंट स्पेशलिस्ट दानिश खान ने कहा कि अब अनलॉक के दौर में ढिलाई दी गई है, लेकिन इसका यह कदापि मतलब नहीं है कि हमें सुरक्षा के उपायों को कम करना या छोड़ देना है। हेल्थ प्वाइंट हॉस्पिटल की डायटेटिक्स विभागाध्यक्ष डॉ गजाला मतीन ने बताया कि कोरोना से बचने का सबसे अच्छा उपाय यह है कि हम अपने शरीर की बीमारी प्रतिरोधक क्षमता अधिकाधिक बढ़ाएं जो उचित खानपान और सही जीवनशैली अपनाकर ही संभव हो सकता है। वेबिनार में जनसंचार संस्थानों के विद्यार्थियों के अलावा पीआईबी, आरओबी, एफओबी, दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के अधिकारी-कर्मचारियों तथा दूसरे राज्यों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। गीत एवं नाटक विभाग के अंतर्गत कलाकारों एवं सदस्यों, आकाशवाणी के पीटीसी, दूरदर्शन के स्ट्रिंगर तथा मीडिया से संपादक और पत्रकार भी शामिल हुए। इस वेबिनार का समन्वय एवं संचालन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री ओंकार नाथ पाण्डेय ने किया। वहीं तकनीकी सहायता तथा समन्वय सहयोग क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी शाहिद रहमान और श्रीमति महविश रहमान द्वारा क्रमश: दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें