कोतवाली डीएसपी अजीत विमल को दी गई विदाई
रांची। डेली मार्केट के थाना में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश सिन्हा के द्वारा कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल के स्थानांतरण हो जाने पर विदाई समारोह का आयोजन कोविड-19 के गाइडलाइन के अनुरूप किया गया। जिसमें लोअर बाजार थाना प्रभारी सतीश कुमार हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी एंव डेली मार्केट थाना के पुलिस पदाधिकारी गण सहित केंद्रीय शांति समिति सदस्य जितेंद्र गुप्ता ,हाजी फिरोज और शांति समिति के सदस्य राजेंद्र सिंह, पंकज कुमार, महबूब , शक्ति नारायण सिंह, जुबेर, विक्रम सिंह, संजय सिंह और दुकानदार समिति के लोग इस विदाई समारोह में मौजूद थे। जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि हमारे कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल के कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता खासकर शहर में शांति व्यवस्था को लेकर उन्होंने सराहनीय कदम उठाया है। इतना ही नहीं कोरोना संक्रमण के दौरान हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में लगातार 30 दिनो से अधिक समय तक काम करने और विधि व्यवस्था बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है । वही अजीत विमल ने कहा कि तबादला तो एक प्रक्रिया है , लेकिन जहां कहीं भी रहूंगा आप लोगों का स्नेह हमारा साथ रहेगा।





