मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

कोटेडा ग्रामीणों का सड़क निर्माण को लेकर धरना प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोटेडा ग्रामीणों का सड़क निर्माण को लेकर धरना प्रदर्शन

गोपेश्वर। चमोली जिले के देवाल विकास खंड स्थित अंबेडकर ग्राम कोटेडा को सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के साथ मिलकर जिलाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में हो रही देरी से गांव के विकास पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणाें के अनुसार, अंबेडकर ग्राम पंचायत कोटेडा को शोभन राम बैंड से तीन किलोमीटर सड़क स्वीकृत हुई है, लेकिन सड़क के मार्ग काे लेकर विवाद चल रहा है। ग्रामीण चाहते हैं कि सड़क का निर्माण शोभन राम बैंड से किया जाए अधिक से अधिक ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके। हालांकि, कुछ लोग सड़क का मार्ग बदलने की मांग कर रहे हैं।भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर ने कहा कि अंबेडकर ग्राम कोटेडा के ग्रामीणों की मांग जायज है और सड़क का निर्माण वहीं से किया जाना चाहिए जहां से अधिक से अधिक आबादी लाभान्वित हो सके। उन्होंने धीरज नामक व्यक्ति के लापता होने की शिकायत का संज्ञान न लेने और अंबेडकर छात्रावास गोपेश्वर की समस्याओं के समाधान न होने पर भी रोष व्यक्त किया।दौलत कुंवर ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 24 अक्टूबर से देहरादून में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें