मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

कोटेडा गांव को सड़क से जोड़ने की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोटेडा गांव को सड़क से जोड़ने की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

गोपेश्वर। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव कोटेडा के लिए सोबनराम बैंड से सड़क निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिला। उन्होंने पूर्व में निर्धारित समरेखण के आधार पर ही सड़क निर्माण की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणाें का कहना है कि यदि मांग पूरी नहीं की गई ताे वे आंदोलन करने काे बाध्य होंगे।शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे कोटेडा सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष जगदीश कोठियाल, गिरीश कुमार और धनी राम ने बताया कि वर्ष 2017 में पीएमजीएसवाई के तहत कोटेडा के लिए तीन किलोमीटर सड़क स्वीकृत की गई थी, जिसे सोबनराम बैंड से कोटियापास गदेरे तक बनाया जाना था। हालांकि, कुछ लोगों द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर इसे बदलवाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि इस नये समरेखण से कोटेडा गांव को सड़क का कोई लाभ नहीं मिलेगा और ग्रामीणों को पैदल ही गांव तक पहुंचना पड़ेगा।ग्रामीणाें ने मांग की है कि अनुसूचित जाति बाहुल्य इस गांव काे सड़क मार्ग से जाेड़ने के लिए सोबनराम बैंड से ही सड़क का निर्माण किया जाय, ताकि अधिक से अधिक आबादी को इसका लाभ मिल सके। यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी समस्या का समाधान नहीं हाेता है, तो ग्रामीणों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें