कोण्डागांव : 27 को भाजपा करेगी विधायक मोहन मरकाम के निवास का घेराव
कोण्डागांव : 27 को भाजपा करेगी विधायक मोहन मरकाम के निवास का घेराव
कोण्डागांव, 23 फरवरी। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंर्तगत गरीबो को उनका हक दिलाने भाजपा का प्रदर्शन लगातार पूरे प्रदेश में जारी है। इसी क्रम में भाजपा 27 फरवरी को कोण्डागांव के विधायक मोहन मरकाम के निवास का घेराव करने जा रही है।
गुरुवार को कोण्डागांव के अटल सदन में हुई विधानसभा सभा स्तरीय बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 16 लाख गरीब परिवार की राशि रोका गया है। जिसको लेकर भूपेश सरकार के खिलाफ 27 फरवरी को कोण्डागांव भाजपा प्रदर्शन करने जा रही है। इस आंदोलन की तैयारी के लिए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लता उसेण्डी, जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, विधानसभा प्रभारी संजय पांडे, मनोज जैन, मनोज ध्रुव के नेतृत्व में गुरुवार को बैठक रखी गई थी। इस बैठक में तय किया गया 26 फरवरी को सभी बूथों में मन की बात कार्यक्रम एवं 27 फरवरी को विधायक निवास का घेराव किया जाना है। इस घेराव में भारी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित होंगे।





