मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

किराना दुकान बंद कर घर लौट रहे किशोर का मिला शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पलामू,

22 फरवरी जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा से किराना दुकान

बंद कर घर जा रहे किशोर का शव गुरुवार को पुलिस ने बरामद किया है। हत्या

का आरोप लगाकर परिजनों ने चैनपुर- डालटनगंज मुख्य पथ पर शाहपुर में कोयल

पुल को डेड बॉडी के साथ आधे घंटे तक जाम रखा। इस क्रम में आरोपितों की

गिरफ्तारी की मांग की गई। हालांकि तत्काल पुलिस के हस्तक्षेप से जाम को हटा

लिया गया और आवागमन सामान्य किया गया। पुलिस ने परिजनों को बताया कि संदेह

के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द स्थिति

स्पष्ट कर दी जाएगी। मृतक किशोर की पहचान मंतजीर आलम (16) के रूप में

हुई है।

डीएसपी मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि जाम को तत्काल हटा दिया

गया। परिजनों को भरोसा दिलाया गया है कि जल्द आरोपितों की स्थिति स्पष्ट

कर दी जाएगी। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच में भेज दिया गया

है। हत्या का कारण स्पष्ट किया जा रहा है।

मृतक के पिता ने जानकारी

दी की बुधवार की रात आठ बजे मंतजीर गरदा से किराना सह जूता दुकान बंद कर घर

लौट रहा था। कुछ देर लेट होने पर कॉल करने पर बताया कि कब्रिस्तान के पास

पहुंच गए हैं, 10 मिनट में घर आ जाएंगे। लेकिन 15-20 मिनट तक घर नहीं

पहुंचा। दोबारा कॉल लगाने पर फोन नहीं उठाया। संदेह होने पर उसकी खोजबीन की

गई। रात 11 बजे तक कोई अता-पता नहीं चला। थाना पहुंचकर पुलिस को जानकारी

दी जा रही थी कि अचानक सूचना मिली कि मंतजीर का शव मिला है।

पिता

ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुंह दबाकर हत्या की गई है और उसकी डेड बॉडी को

सड़क से 300 मीटर दूर सुनसान जगह पर फेंक दिया गया। 10 से 15 मिनट के भीतर

घटना को अंजाम दिया गया। बताया कि रात में ही हत्या के आरोपितों के संबंध

में पुलिस को जानकारी दी गई।

कोयल पुल पर जाम लगने की सूचना मिलने

पर चैनपुर के अलावा मेदिनीनगर शहर की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और

परिजनों को समझाकर जाम हटाया।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों मैट्रिक और

इंटर की परीक्षा के साथ-साथ सीबीएसई बोर्ड की भी परीक्षा चल रही है और

बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों का अलग-अलग परीक्षा केंद्र पर आना-जाना लगा

हुआ है। ऐसे में सड़क जाम रहने से भारी परेशानी होती। साथ ही जिस समय सड़क

जाम किया गया, उस वक्त स्कूल बसों का भी आना-जाना लगा रहता है। इसे देखते

हुए पुलिस ने तत्परता दिखाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें