मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

कोडरमा: दो महीने से लापता महिला का शव जंगल से बरामद, पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने गई थी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोडरमा: दो महीने से लापता महिला का शव जंगल से बरामद, पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने गई थी

कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मलकोको गांव से सटे जंगल में मंगलवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नवलशाही थाना क्षेत्र के धुमाडीह निवासी शकुंतला देवी (पति सुनील ठाकुर) के रूप में हुई है।

पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जब मलकोको गांव के ग्रामीण जंगल की ओर गए, तो उन्होंने एक महिला का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर कोडरमा सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि महिला पिछले दो महीने से अपने घर से लापता थी।

धुमाडीह के ग्रामीणों के अनुसार, शकुंतला देवी का अपने पति के साथ अक्सर विवाद होता था। विवाद इतना बढ़ गया था कि महिला ने पूर्व में महिला थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि महिला कोडरमा थाना क्षेत्र के बदडीहा निवासी एक युवक से प्रेम करती थी और पति को छोड़कर उसी के साथ रहना चाहती थी।

कुछ समय पहले वह अपने प्रेमी के घर भी गई थी, लेकिन वहां के परिजनों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया था।

कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि मृतका के शरीर पर बाहरी चोट या जख्म के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी संभावित बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। मृतका की दो बेटियां और एक बेटा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा अपने पिता के साथ रहता है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहन तफ्तीश में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें