जामताड़ा में युवक की गला रेतकर हत्या, निकाल ली आंख
जामताड़ा,
23 दिसंबर (हि.स.)। जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आसनबेड़िया
पंचायत के पथराबाद गांव में शनिवार की सुबह एक अज्ञात का शव मिला। स्थानीय
लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच के दौरान यह पाया
कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है। उसके गले पर कटे हुए का
निशान है। साथ ही उसकी एक आंख भी निकाल ली गई है।
फिलहाल युवक की
पहचान और हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हर बिंदु
पर जांच कर रही है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।





