मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर: अपहरण व दुष्कर्म के बाद बच्ची का शव खेतों में फेंका, आरोपी फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

यमुनानगर। जिला यमुनानगर में 48 घंटे में बच्ची (6) के साथ दुष्कर्म और हत्या का दूसरा मामला सामने आने से आमजन में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। घटना थाना छछरौली क्षेत्र की है जहां पहले आरोपित ने बच्ची का अपहरण किया और फिर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपित बच्ची के शव को गन्ने के खेत में फेंककर मौके से फरार हो गया। पुलिस की टीम ने शव को बरामद किया। पुलिस ने ग्रामीणों के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान गांव का ही राजेश नाम का युवक बच्ची को गोद में उठाकर अपने साथ ले गया। वारदात के बाद गांव के लोगों ने उसे श्मशान की तरफ जाते हुए भी देखा था। लेकिन रात करीब 8 बजे बच्ची के लापता होने की बात से गांव में सनसनी फैल गई।आरोपी के घर ग्रामीण पहुंचे तो जहां पता चला कि वह रात को कपड़े बदलकर घर से निकल गया है। पता चला कि जब वो घर आया था, तो उसके कपड़े गीले थे। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश में जुट गई। देररात गन्ने के खेत से बच्ची का शव बरामद हुआ।शनिवार को छछरौली थाना प्रभारी रोहतास ने बताया कि सूचना मिलने पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं। ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर राजेश नाम के युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें