मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:21 · नई दिल्ली संस्करण

फिरौती के लिए अपहरण का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार, चार फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति के फिरौती के लिए अपहरण के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य आराेपित फरार हैं। पुलिस ने फरार आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, 31 मई को ब्रह्मपुरी निवासी नरेश कुमार का अज्ञात लोगों ने फिरौती के लिए अपहरण कर लिया था। इस संबंध में नरेश कुमार की पत्नी पूनम ने अज्ञात व्यक्तियाें के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता काे देखते हुए पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की तलाश के लिए कई टीमाें का गठन किया।आज जांच के दाैरान, पुलिस ने एक आराेपित काे निरंजनी अखाड़ा रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित ने अपना नाम रामकुमार पुत्र रक्षा राम निवासी ग्राम पुजारी टिबा, थाना धोनीपुर, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश बताया है। पूछताछ में राजकुमार ने खुलासा किया कि इस अपराध में चार अन्य आरोपित भी शामिल थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर दिया है, जबकि बाकी फरार आराेपिताें की तलाश जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें