मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

खेलो झारखंड – राज्य स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता प्रारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
खेलो झारखंड – राज्य स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता प्रारंभ

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार अंतर्गत झार

खंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा आयोजित खेलो झारखंड राज्य स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को खेलगांव स्थित प्रैक्टिस ग्राउंड में हुआ। पहले दिन झारखंड के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों द्वारा रोमांचक एवं दमदार मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट कौशल और खेल भावना का परिचय देते हुए अपने-अपने जिलों को अगले दौर में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता के अंडर- 14 बालिका वर्ग में दुमका ने पलामू को टाई-ब्रेकर में 4-1 से हराया। रामगढ़ ने गुमला को 3-0 से पराजित किया, जबकि पूर्वी सिंहभूम ने पाकुड़ को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से मात दी। लोहरदगा ने गोड्डा को 2-0 से हराया तथा पश्चिम सिंहभूम ने सिमडेगा को 1-0 से पराजित किया। हजारीबाग ने साहिबगंज को 3-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

अंडर-17 बालिका वर्ग में कोडरमा वॉकओवर से दूसरे राउंड में पहुंचा। लोहरदगा ने पलामू को 3-0 से हराया, वहीं पूर्वी सिंहभूम ने गढ़वा को 6-0 से पराजित कर अगले चरण में अपनी जगह सुनिश्चित की।

अंडर-17 बालक वर्ग में पलामू ने देवघर को 1-0 से हराया। पश्चिम सिंहभूम ने पूर्वी सिंहभूम को 1-0 से पराजित किया, जबकि गुमला ने चतरा को 3-0 से हराया। दुमका ने गढ़वा को 2-0 से मात दी। रांची ने कड़े संघर्ष में गिरिडीह को 5-4 से हराया, वहीं धनबाद ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में कोडरमा को 4-3 से पराजित किया।

पहले दिन के सभी मैच उत्साह, रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहे। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों, कोचों तथा जिला प्रतिनिधियों में विशेष उत्साह देखा गया।

इसी दौरान, खेलगांव स्थित वेलोड्रोम स्टेडियम में आज आयोजित साइकिलिंग ट्रैक का खुली चयन प्रक्रिया में भी खिलाड़ियों ने राज्य टीम में स्थान पाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ कौशल प्रदर्शित किया। कुल 105 साइकिलिंग खिलाड़ी इस ट्रायल में शामिल हुए और शानदार प्रदर्शन किया। - काजल मेहता, विशेष संवाददाता रांची

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें